Rajasthan Board question papers

Rajasthan Board Paper


 

DEI 101

प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड.) (प्रथम वर्ष) परीक्षा, 2021

(नवीन पाठ्यक्रमानुसार)

बच्चे और बचपन

प्रथम प्रश्न पत्र

 

समय: 3 घंटा                                               पूर्णाक : 70

 

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश

() सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं। प्रश्नों के अंक सामने दिये गये हैं।

(ब) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक बहुविकल्पात्मक प्रश्न है जिसमें से सही उत्तर का चयन कर उत्तरपुस्तिका में उत्तर लिखना है।

(स) प्रश्न संख्या 5 से 9 तक उत्तर सीमा 20-30 शब्दों तक तथा प्रश्न संख्या 10 से 17 तक के प्रश्नों के उत्तर की सीमा 150 शब्दों की है।

(द) प्रश्न संख्या 18 से 21 तक निबंधात्मक है, इनकी उत्तर सीमा 250 शब्द की है। इन प्रश्नों में आन्तरिक विकल्प भी दिये गये है।

 

बहुविकल्पीय प्रश्न :-

1. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार विधेयक 2009

राजस्थान राज्य में कब लागू हुआ?

(अ) मार्च 2010

(ब) अप्रेल 2010

(स) मई 2010

(द) जून 2010

 

2. वृद्धि का उदाहरण है-

(अ) समस्या समाधान

(ब) लम्बाई का बढ़ना

(स) बच्चों द्वारा कल्पना करना

(द) जिज्ञासा होना

 

3. शारीरिक विकास का प्रमुख आधार क्या है?

(अ) शारीरिक गठन

(ब) शारीरिक बनावट

(स) शारीरिक तन्त्र

(द) सभी

 

4. कार्ल आर. रोजर्स के अनुसार मानव विकास हेतु उत्तरदायी वातावरणीय कारक नहीं है-

(अ) खरापन

(ब) स्वीकारना

(स) सहानुभूति

(द) क्रोध

 

5. जॉन कॉडवेल होल्ट की किन्ही दो पुस्तकों का नाम लिखिए।

6. विकास को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौनसे है, लिखिए ।

7. परिपक्वता से क्या आशय है?

8. सामाजीकरण को परिभाषित कीजिए।

9. सहभागी अवलोकन किसे कहते है?

10. "खरगोश और शेर" की कहानी पर बच्चे की छवि के संदर्भ में उभरकर आए बिन्दुओं को संक्षिप्त में लिखिए।

11. बाल अधिकारों के हनन को रोकने हेतु गठित समितियाँ कौन-कौन सी है? लिखिए।

12. आज के परिदृश्य में बचपन को प्रभावित करने वाले कारकों को संक्षिप्त में लिखिए।

13. प्रमुख बाल अधिकारों का उल्लेख कीजिए ।

14. वृद्धि एवं विकास में अन्तर स्पष्ट कीजिए ।

15. गामक कौशल विकास को संक्षिप्त में लिखिए।

16. पियाजे के नैतिक विकास सिद्धांत पर प्रकाश डालिए ।

17. कोहलवर्ग के अनुसार जेन्डर के विकास पर संज्ञानात्मक प्रभाव की भूमिका समझाइए ।

 

18.(अ) विकास की विभिन्न अवस्थाओं को बताते हुए बाल्यावस्था एवं किशोरावस्था के बालकों हेतु शिक्षक के रूप में अपनी भूमिका का उल्लेख कीजिए।

अथवा

(ब) बालक के विकास के दौरान घटित होने वाले विविध परिवर्तनों के सामान्य नियमों पर प्रकाश डालिए।

 

19. (अ) जॉन बॉल्बी के लगाव सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।

अथवा

(ब) कोहलबर्ग के नैतिक विकास सिद्धांत को विस्तार से समझाइए।

 

20.(अ) सामाजीकरण के परिस्थितिक सिद्धांत की चित्र सहित व्याख्या कीजिए ।

अथवा

(ब) विपरीत परिस्थितियां बच्चों के बचपन को कैसे प्रभावित करती है तथा इस सन्दर्भ में शिक्षक के रूप में इन बच्चों के प्रति अपने व्यवहार को दर्शाइए ।

 

21.(अ) अवलोकन विधि को समझाते हुए इसकी प्रक्रिया लिखिए।

अथवा

(ब) चिन्तनात्मक प्रतिक्रिया लेखन को विस्तार से समझाइए ।


Download deled 1 year bachche aur bachapan dei 101 2021