Rajasthan Board question papers

Rajasthan Board Paper


 

 

DEI-103

प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड.) (प्रथम वर्ष) परीक्षा, 2021

(नवीन पाठ्यक्रमानुसार)

भारतीय समाज एवं शिक्षा

तृतीय प्रश्न पत्र

 

समय: 3 घंटा                                               पूर्णाक :70

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :-

() सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं। प्रश्नों के अंक सामने दिये गये हैं।

(ब) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक के प्रश्न बहुविकल्पात्मक हैं जिनमें से सही विकल्प चुनकर उसका क्रमाक्षर उत्तर पुस्तिका में लिखें।

(स) किसी जाति विशेष का व्यक्ति उस जाति के लिए निर्धारित व्यवसाय ही कर सकता है

(द) केवल कुछ जाति के लोगो को ही मन्दिर में प्रवेश का अधिकार है |

 

2. 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान पुरूष-महिला जनसंख्या अनुपात है-

() 1000 : 940

() 940 : 1000

() 1000 : 926

() 926 : 1000

 

3. भारत में शिक्षा की व्यवस्था का मुख्य दायित्व है-

(अ) केन्द्र सरकार का

(ब) राज्य सरकार का

(स) निजी क्षेत्र का

(द) स्थानीय सरकार का

 

4. ज्योतिबा फूले ने समता और न्याय के मूल्य पर निम्न संस्था की स्थापना की-

(अ) आर्य समाज

(ब) रामकृष्ण मिशन

(स) शान्ति निकेतन

(द) सत्य शोधक समाज

 

अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न-

5. बच्चे अपने पारिवारिक व्यवसाय से अनौपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त करते है, गडुलिया लोहार समुदाय के उदाहरण से स्पष्ट कीजिए ।

6. प्राचीनकाल में वर्ण व्यवस्था के अनुसार चार वर्णों के क्या-क्या | निर्धारित कार्य थे?

7. 'जेन्डर' शब्द का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

8. अनुसूचित भाषाओं से क्या आशय है? किन्हीं दो अनुसूचित भाषाओं के नाम लिखिए।

9. दारूल उलूम क्या है? इसकी स्थापना कब हुई?

 

लघुत्तरात्मक प्रश्न-

10. सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए कक्षा में शिक्षक का व्यवहार कैसा होना चाहिए?

11. जाति प्रथा पर औद्योगीकरण के प्रभाव को स्पष्ट कीजिए ।

12. दलित बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किये जाने चाहिए?

13. जेण्डर पूर्वाग्रहों को दूर करने में शिक्षक की भूमिका के कोई तीन बिन्दू लिखिए ।

14. शोषण के विरूद्ध अधिकार को स्पष्ट कीजिए ।

15. शिक्षा के क्षेत्र में राजाराम मोहन राय के कार्यों को संक्षेप में लिखिए

16. दयानन्द एंग्लो वैदिक विद्यालय की स्थापना के मुख्य उद्धेश्य क्या थे?

17. विश्व भारती की स्थापना कब हुई? इसके मुख्य उद्धेश्य क्या थे?

 

निबन्धात्मक प्रश्न-

18. सामाजिक विषमता से क्या आशय है? सामाजिक विषमता के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारणों को स्पष्ट कीजिए।

अथवा

सामाजिक स्तरीकरण का अर्थ बताइये। सामाजिक स्तरीकरण के सम्बन्ध में कार्ल मार्क्स के विचारों को स्पष्ट कीजिए ।

 

19. भारत में दलितों की शिक्षा की वर्तमान में क्या स्थिति है? दलित समुदाय के बालक-बालिकाओं की शिक्षा में रूकावट डालने वाली समस्याओं का वर्णन कीजिए ।

अथवा

भारत में बालिका शिक्षा की स्थिति को बताते हुए बालिका शिक्षा में सुधार हेतु समाधानों का वर्णन कीजिए।

20. मुस्लिम समुदाय के शैक्षिक पिछड़ेपन के कारण बताइये। उस सम्बन्ध में सच्चर समिति के द्वारा दी गई रिपोर्ट के प्रमुख अंश बताइये ।

अथवा

भारतीय नागरिकों के मूल कर्त्तव्य से क्या आशय है? अनुच्छेद 51 (क) के अनुसार भारतीय नागरिकों के मूल कर्त्तव्य बताइये ।

 

21. गांधीजी के शिक्षा दर्शन की व्याख्या कीजिए ।

अथवा

स्वतन्त्रता के पूर्व और स्वतन्त्रता के पश्चात् बुनियादी शिक्षा के विकास पर लेख लिखिये ।


Download deled 1 year bhartiya samaj evam shiksha dei 103 2021