Rajasthan Board Paper
DEI-108
प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड.) (प्रथम वर्ष) परीक्षा, 2021
(नवीन पाठ्यक्रमानुसार)
पर्यावरण अध्ययन
अष्ठम् प्रश्न पत्र
समय : 3 घंटा पूर्णांक : 60
परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :-
(अ) सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक सामने दिए गए हैं ।
(ब) प्रश्न सं. 1 से 4 तक बहुविकल्प हैं जिसमें से सही उत्तर का चयन कर उत्तरपुस्तिका में लिखना हैं।
(स) प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तरपुस्तिका में ही लिखें।
(द) जिस प्रश्न के एक से अधिक भाग है उन सभी भागों का हल एक साथ सतत् लिखें।
बहुविकल्पात्मक प्रश्न—
1. राजस्थान में देश की कुल भेड़ों का कितना भाग पाला जाता है?
(अ)
भाग
(ब)
भाग
(स)
भाग
(द)
भाग
2. शिक्षक अपने शिक्षण का मूल्यांकन करता है-
(अ) बालक में होने वाले व्यवहार गत परिवर्तनों से
(ब) बालक के हाव भाव से
(स) कक्षा कक्ष की व्यवस्था से
(द) अपने व्यवसायिक स्तर से
3. विद्यालय को शिक्षा का कैसा साधन माना जाता है-
(अ) औपचारिक
(ब) अनौपचारिक
(स) निरौपचारिक
(द) उक्त में से कोई नहीं
4. आजकल बालकों को सर्वाधिक आकृष्ट करते है-
(अ) इलेक्ट्रिक संसाधन
(ब) इलेक्ट्रोनिक संसाधन
(स) पुस्तकालय की पुस्तकें
(द) पत्र पत्रिकाऐं
अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न (शब्द सीमा 20-25 शब्द)
5. अरुणाचल प्रदेश का मुख्य पालतू जानवर का नाम लिखते हुए उसके 2 उपयोग लिखिए।
6. हवाई अड्डे शहर से दूर क्यों बनायें जाते है?
7. साक्षात्कार से आप क्या समझते है?
8. पोर्टफोलियो क्या है?
लघुत्तरात्मक प्रश्न (शब्द सीमा 80-100 शब्द)
9. अपशिष्ट (कचरे) का निस्तारण करना क्यों आवश्यक है?
10. आप दुपहिया वाहन चलाते समय यातायात के किन-किन नियमों का पालन करते हैं?
11. ई ग्रुप, ब्लॉग, एन्साइक्लोपीडिया (शब्दकोष) इन्टरनेट जैसे संसाधनों का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
12. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में गतिविधियों के आयोजन हेतु किन बातों का ध्यान रखना चाहिये ।
13. परियोजना कार्य से विद्यार्थियों में कौन-कौन से कौशल विकसित किये जा सकते है?
14. वर्तमान युग में पर्यावरण अध्ययन की क्या आवश्यकता है?
15. जल प्रबन्धन की आवश्यकता और इसके प्रमुख उपाय लिखिए ।
16. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के प्रथम चरण की विशेषताएं लिखिए |
निबन्धात्मक प्रश्न (शब्द सीमा 150-200 शब्द)
17. नक्शा बनाना और उसे पढ़ना क्यों सीखा जाना चाहिए? तर्क सहित उत्तर दीजिए ।
अथवा
वर्तमान में आकलन हेतु प्रयुक्त किये जाने वाले उपकरणों एवं तकनीकों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
18. पर्यावरण अध्ययन में क्रिया कलाप के आयोजन हेतु आवश्यक उपयोगी बिन्दुओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
सर्वे कार्य की महत्ता का वर्णन कीजिए ।
19. कुपोषण से होने वाले प्रमुख रोगो के नाम, उनकी उत्पत्ति के कारण और बचने के उपाय लिखिए ।
अथवा
पशुओं का हमारे जीवन में क्या महत्व है? विभिन्न क्षेत्रों में पशुओं से होने वाले लाभ लिखिए ।
20. वायगोत्सकी के सामाजिक रचनावाद के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करिये।
अथवा
बच्चों की वैकल्पिक अवधारणाओं पर रोजलिंड ड्राईवर के कार्य का वर्णन कीजिए।