Rajasthan Board Paper
DEI-102
प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड.) (प्रथम वर्ष) परीक्षा, 2021
(नवीन पाठ्यक्रमानुसार)
शिक्षा के उद्देश्य, ज्ञान और पाठ्यचर्या
द्वितीय प्रश्न पत्र
समय : 3 घंटा पूर्णांक :70
परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :-
(अ) सभी प्रश्न करने अनिवार्य है। प्रश्नों के अंक सामने दिए गए हैं।
(ब) प्रश्न संख्या 1 से 5 तक बहुविकल्पात्मक हैं। इनमें से सही उत्तर का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखे।
(स) प्रश्न संख्या 6 से 10 तक के उत्तर दो या तीन पंक्तियों में देवे।
(द) प्रश्न संख्या 11 से 20 तक के उत्तर बार या पाच पंक्तियों में लिखे।
(घ) प्रश्न संख्या 21 से 25 तक का उत्तर 4-5 पृष्ठों में दीजिए।
1. यह कथन किसने कहा "जीवन का लक्ष्य न भिन्न हो सकता है. न शिक्षा का लक्ष्य जीवन के लक्ष्य से न्यून हो सकता है।
(अ) रविन्द्र नाथ टैगोर
(ब) अम्बेडकर
(स) महात्मा गांधी
(द) विवेकानन्द
2. बौद्ध परम्परा के अनुसार शिक्षा है-
(अ) भौतिक उन्नति का माध्यम
(ब) सांसारिक उन्नति का माध्यम
(स) आर्थिक उन्नति का माध्यम
(द) बोधी प्राप्ति का माध्यम
3. राजघाट विद्यालय किसके द्वारा स्थापित किया गया?
(अ) स्वामी विवेकानन्द
(ब) जे. कृष्णमूर्ति
(स) दयानन्द सरस्वती
(द) महात्मा गांधी
4. NCF 2005 समर्थन करता है-
(अ) विचार और कर्म की स्वतंत्रता
(ब) तथ्यों को रटने का
(स) सूचनाओं के संकलन का
(द) शिक्षक केन्द्रित शिक्षा का
5. C.C.F. से क्या अभिप्राय है?
(अ) सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन
(ब) सतत् एवं सजग मूल्यांकन
(स) सतत् एवं सुरूचिपूर्ण मूल्यांकन
(द) सतत् एवं सहज मूल्यांकन
6. दर्शन से क्या अभिप्राय है?
7. ज्ञान निर्माण प्रक्रिया में अरस्तु द्वारा बतलाई गई प्रमुख विधियाँ कौन-कौन सी है?
8. “शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करों" यह नारा किसने दिया ?
9 "इंटीग्रल शिक्षा" आप क्या समझते है?
10. मैकाले के शिक्षा दर्शन में प्रमुख रूप से किन बातों पर बल दिया गया?
11. उपनिषदीय परम्परा के कौनसे शैक्षिक उद्देश्यों को आप वर्तमान में आवश्यक मानते है?
12. जैन परम्परा के अनुसार शिक्षा के प्रमुख उद्देश्य क्या है?
13. स्वामी विवेकानन्द के सर्वांगीण शिक्षा सम्बन्धी विचारों से आप क्या समझते है?
14. जान डी वी के प्रयोजनवाद के मूल सिद्धान्तों से आप क्या समझते है?
15. "निषेधात्मक शिक्षा' से क्या अभिप्राय है?
16. पाठ्यचर्या को परिभाषित कीजिए ।
17. शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति में पाठ्यचर्या के दार्शनिक आधार को आप कितना महत्वपूर्ण मानते है व क्यों?
18. सामाजिक स्तरीकरण को आप शिक्षण अधिगम में कितना उपयोगी मानते है? और क्यों?
19. आधार रेखा मूल्यांकन से आप क्या समझते है? शिक्षण कार्य में कार्य | में आप इसकी क्या उपयोगिता देखते है?
20. NCF 2005 का संक्षेप में परिचय दीजिए।
21. प्रकृतिवाद का अर्थ बताते हुए प्रकृतिवाद के अनुरूप शिक्षा पर समालोचनात्मक विवरण प्रस्तुत कीजिए।
अथवा
ज्ञान क्या है? इसकी प्रमुख कसौटियों का विस्तार से वर्णन कीजिए ।
22. प्लेटो व अरस्तु के शिक्षा दर्शन की व्यवहारिकता के संदर्भ में एक तुलनात्मक आकलन प्रस्तुत कीजिए।
अथवा
सुकरात के शिक्षा दर्शन व पद्धति की वर्तमान प्रासंगिकता को आप किस दृष्टि से देखते है? अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।
23. महात्मा गांधी व भीमराव अम्बेडकर के शैक्षिक चिन्तन में आपको क्या-क्या समानताएँ व असमानताएँ दिखाई देती है? उक्त संदर्भ में एक तुलनात्मक विवेचना प्रस्तुत कीजिए ।
अथवा
महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित बुनियादी शिक्षा कार्यक्रम को बताते हुए आधुनिक तकनीकी युग में इस कार्यक्रम की उपादेयता के सन्दर्भ में अपने विचार प्रस्तुत कीजिए ।
24. "मनुष्य मुक्त जन्मा है, लेकिन वह समाज में रहते हुए जंजीर में जकड़ा महसूस करता है।" रूसो द्वारा कथित यह कथन आपको वर्तमान सामाजिक व शैक्षिक परिदृश्य में कितना सार्थक लगता है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
अथवा
'डी-स्कूलिंग सोसायटी' से आप क्या समझते है ? आपके विचार में भारतीय शैक्षिक परिदृश्य में इस व्यवस्था को लागू करना कितना सार्थक व उपयोगी होगा? अपने विचार विस्तार से बताइये।
25. मूल्यांकन से क्या अभिप्राय है? वर्तमान मूल्यांकन पद्धति के गुण व दोषों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
अथवा
पाठ्यचर्या की प्रक्रिया तथा इसके प्रमुख सोपानो का विस्तार से विवेचन कीजिए। क्या पाठ्यचर्या व मूल्यांकन में कोई सम्बन्ध है? उक्त संदर्भ विचार प्रस्तुत कीजिए ।