Rajasthan Board question papers

Rajasthan Board Paper


 

DE II - 203

प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड.) (द्वितीय वर्ष) परीक्षा, 2021

(नवीन पाठ्यक्रमानुसार)

आधुनिक विश्व में विद्यालयी शिक्षा

तृतीय प्रश्न पत्र

 

समय : 3 घंटा                                              पूर्णांक : 70

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :-

() सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं। प्रश्नों के अंक सामने दिये गये हैं।

(ब) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक बहुविकल्पीय है जिसमें से सही उत्तर का चयन कर उत्तरपुस्तिका में लिखना हैं।

(स) प्रश्न संख्या 5 से 16 तक की उत्तर सीमा 30 शब्दों तक तथा प्रश्न संख्या 17 से 22 तक की उत्तर सीमा 150 शब्द तक है।

(द) प्रश्न संख्या 23 से 26 तक निबन्धात्मक है इनकी उत्तर सीमा 250 शब्दों तक है। इन प्रश्नों में आंतरिक विकल्प भी दिये गये है।

 

1. लोकतन्त्र के लिये आवश्यक है-

(अ) राजा

(ब) सेनाध्यक्ष

(स) मताधिकार

(द) लोकसेवक

2. हिटलर के शासन काल में नात्सी शिक्षा प्रक्रिया में किस विषय को पाठ्यक्रम से जोडा गया?

(अ) लोकतान्त्रिक प्रणाली

(ब) शिक्षा में सेवा

(स) नस्ल विज्ञान

(द) समाज विज्ञान

 

3. वैश्वीकरण के शाब्दिक अर्थ से क्या आशय है?

(अ) विश्व एकीकरण की प्रक्रिया

(ब) विभिन्न राज्यों में मित्रता

(स) सामाजिक समरसता

(द) उदारवाद

 

4. डी.पी.ई.पी. कार्यक्रम का पूरा नाम क्या है?

(अ) जिला प्रशिक्षण शिक्षा कार्यक्रम

(ब) जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम

(स) जिला प्राथमिक मूल्यांकन कार्यक्रम

(द) प्राथमिक शिक्षा विकास कार्यक्रम

 

5. राष्ट्र-राज्य के तत्व कौन कौनसे है?

6. वैश्वीकरण में आर्थिक प्रवाह से क्या आशय है?

7. वैश्वीकरण ने राष्ट्र-राज्यों को किस प्रकार प्रभावित किया?

8. समान विद्यालय प्रणाली से क्या तात्पर्य है?

9. त्रिभाषा सूत्र से क्या आशय है?

10. जोम्तियन सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य क्या रहा?

11. सहज शिक्षा केन्द्र में किस प्रकार से शिक्षा व्यवस्था थी?

12. राजस्थान में शिक्षा कर्मी योजना से आप क्या समझते है?

13. अनुसन्धान के द्वितीय आँकडों से क्या अभिप्राय है?

14. सारणीय द्वारा किस प्रकार से आँकडों के प्रदर्शन में सहायता मिलती है?

15. दो राज्यों की साक्षरता दर में तुलना हेतु आप किस प्रकार की विधि को उपयुक्त समझते है?

16. अनुसन्धान कार्य तथ्यों व आँकडों के अभाव में कैसे किया जा सकता है।

17. औद्योगिकरण से क्या अभिप्राय है? तकनीकी विकास में इसकी क्या भूमिका रही है?

18. राष्ट्र-राज्य की अवधारणा आधुनिक विश्व की और संकेत करती है? कैसे?

19. लोकतन्त्र शिक्षा को व शिक्षा लोकतन्त्र को प्रभावित करती है। क्या आप इस कथन से सहमत है?

20. अश्वेतों को शिक्षा हेतु दुबोइस के प्रयासों को आप किस दृष्टि से देखते है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिये ।

21. गाँवों में आजीविका के प्रमुख साधन क्या होते है? क्या आपको वर्तमान में वैश्वीकरण के प्रभाव स्वरूप कोई परिवर्तन दिखाई देता है?

22. विद्यालयी शिक्षा में बढ़ते निजीकरण के प्रभाव आप कितना उचित मानते है ?

23. बार बियाना (इटली) स्कूल के छात्रों द्वारा लिखे गए अध्यापक के नाम पत्र द्वारा किस प्रकार से शिक्षा व्यवस्था की विसंगतियों को व्यक्त किया गया है? उक्त सन्दर्भ में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए ।

अथवा

जॉन हॉल्ट के शिक्षा सम्बन्धी विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए ।

 

24. माध्यमिक शिक्षा आयोग (1952-53) की प्रमुख सिफारिशों का विवेचन कीजिए ।

अथवा

कोठारी आयोग की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु की गई अनुशंसा पर - विश्लेषणात्मक आंकलन प्रस्तुत कीजिए ।

 

25. 'निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम' आपके विचार से कितना सार्थक है अथवा नहीं। अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए ।

अथवा

सर्व शिक्षा अभियान द्वारा प्राथमिक शिक्षा के विकास हेतु किए गए प्रयासों का विश्लेषण कीजिए ।

 

26. शैक्षणिक नवाचार के अन्तर्गत गुजरात की आश्रम-शालाओं का प्रयास व उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालिए ।

अथवा

लहर कार्यक्रम के उद्देश्य व उपलब्धि का विश्लेषण कीजिए ।


Download deled 2 year aadhunik vishya main vidhyalai shiksha deii 203 2021