Rajasthan Board Paper
DE II - 201
प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड.) (द्वितीय वर्ष) परीक्षा, 2021
(नवीन पाठ्यक्रमानुसार)
बच्चे और सीखना
प्रथम प्रश्न पत्र
समय: 3 घंटा पूर्णाक : 70
परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :-
(अ) सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं। प्रश्नों के अंक सामने दिये गये हैं।
(ब) प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पात्मक है, इनमें से सही उत्तर का चयन कर उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखना है।
(स) प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर पुस्तिका में ही लिखे
(द) जिस प्रश्न के एक से अधिक भाग है, उन सभी भागों का उत्तर एक साथ सतत् लिखें ।
बहुविकल्पीय प्रश्न :
1. गार्डनर द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्त कौनसा है ?
(अ) बहुबुद्धि सिद्धान्त
(ब) त्रिआयामी सिद्धान्त
(स) द्विआयामी सिद्धान्त
(द) द्विबुद्धि सिद्धान्त
2. सक्रिय अनुबंधन का आधार है-
(अ) पुनर्बलन
(ब) प्राकृतिक उद्दीपन
(स) अनुक्रिया
(द) उपरोक्त में कोई नहीं
3. शरीर की प्राण रक्षा संबंधी क्रियाओं का संचालन और नियंत्रण किसके द्वारा होता है ?
(अ) प्रमस्तिष्क
(ब) मेडूला ऑबलागेटा
(स) अनुमस्तिष्क
(द) सम्प्रेषण
4. अनुकरण अधिगम में महत्वपूर्ण है-
(अ) गुस्सा
(ब) कार्य
(स) अभिप्रेरणा
(द) दक्षता
5. स्किनर बॉक्स का प्रयोग किया जाता है-
(अ) भाषात्मक अधिगम
(ब) समस्या समाधान
(स) उपयुक्त दोनो में
(द) उपयुक्त में से कोई नहीं
6. संज्ञान को कहा जा सकता है-
(अ) महसूस करना
(ब) इच्छा करना
(स) जानना
(द) करना
7. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को कक्षा-कक्ष में कहाँ बैठना चाहिये?
(अ) मध्य पंक्ति में
(ब) अग्रिम पंक्ति में
(स) पिछली पंक्ति में
(द) कही भी
8. सोफिया किस खेल से जुडी हुई है-
(अ) कबड्डी
(ब) बॉक्सिंग
(स) डिस्कस थ्रो
(द) निशानेबाजी
9. भारत सरकार ने विशेष क्षमता वाले व्यक्तियों की शिक्षा के लिए अधिनियम पी. डबल्यू. डी कब पारित किया?
(अ) 1995
(ब) 1996
(स) 1994
(द) 1997
10. किस प्रकार की बुद्धि में दूसरे व्यक्तियों की प्रेरणाओं, इच्छायें एवं आवश्यकताओं को समझने की क्षमता होती है-
(अ) व्यक्तिगत–अन्य बुद्धि
(ब) अतः वैयक्तिक- बुद्धि
(स) स्थानिक बुद्धि
(द) सांगीतिक बुद्धि
नोट- प्रश्न संख्या 11 से 18 तक की उत्तर सीमा 20 शब्दों की निर्धारित है—
11. सीखने की क्षमता किस बात पर निर्भर करती है?
12. जॉन लॉक के अनुसार ज्ञान प्राप्ति की प्रक्रिया के कितने मार्ग है?
13. बिने तथा साइमन के परीक्षण में बुद्धि को किस रूप में मापकर अभिव्यक्त किया गया?
14. समीपस्थता एवं साहचर्यवाद में विभेद कीजिए ।
15. पियाजे की संज्ञानात्मक विकास की व्याख्या का मुख्य आधार क्या है ।
16. प्रमस्तिष्क के मुख्य कार्य बताइये ।
17. विशिष्ट ज्ञान से क्या अभिप्राय है?
18. वायगोत्सकी के अनुसार बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण साधन कौन से है?
नोट - प्रश्न सं. 19 से 23 तक की उत्तर सीमा 100 शब्दो में निर्धारित है—
19. ज्ञान मिमांसा की अवधारणा को समझाइये?
20. अभिप्रेरणा और सीखने में सम्बन्ध बताइये?
21. पॉवलव के सिद्धान्त की प्रमुख कमियाँ बताइए।
22. बहुभाषिकता से क्या अभिप्राय है? बहुभाषिकता का उपयोग कक्षा-कक्ष में किस प्रकार किया जा सकता है? बताइये ।
23. कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मक के विकास में खेलो का महत्व उदाहरण सहित लिखिए ।
नोट - प्रश्न संख्या 24 से 27 निबन्धात्मक व शब्द सीमा 200 शब्दों में है ।
24. अभिप्रेरणा की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए उसकी प्रक्रिया का विस्तृत वर्णन कीजिए।
25. सूचना प्रसंस्करण सिद्धान्त द्वारा स्मृतियों के कितने स्वरूपों का वर्णन किया गया है उदाहरण सहित विस्तार से बताइए ।
26. बेन्डूरा के अनुसार सीखने में समाजीकरण की क्या भूमिका है? उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए ।
अथवा
पियाजे के अनुसार बच्चों की आयु के अनुसार मानसिक संरचना में क्या-क्या परिवर्तन होते है विवेचना कीजिए ।
27. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति शिक्षक की भूमिका का विस्तार से वर्णन कीजिए ।
अथवा
बच्चों के विकास में खेलों की भूमिका के आधार से खेलों का वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए ।