Rajasthan Board question papers

Rajasthan Board Paper


 

DE II - 202

प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डी.एल.एड.) (द्वितीय वर्ष) परीक्षा, 2021

(नवीन पाठ्यक्रमानुसार)

विद्यालय संस्कृति, प्रबंधन और शिक्षण

द्वितीय प्रश्न पत्र

समय: 3 घंटा                                               पूर्णाक : 70

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :-

(अ) सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं। अंक सामने दिये गए है। कुल प्रश्न संख्या 25 है।

(ब) प्रश्न संख्या 1 से 8 तक बहुविकल्पीय है, जिसमें से सही विकल्प का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना हैं।

(स) प्रश्न संख्या 9 से 16 की उत्तर सीमा 50-80 शब्द है । तथा प्रश्न संख्या 17 से 20 तक की उत्तर सीमा 100-150 शब्द है ।

(द) प्रश्न संख्या 21 से 25 तक निबंधात्मक है । इनकी उत्तर सीमा 200-250 शब्दों में है ।

 

1.एक प्रभावी विद्यालय की प्रमुख विशेषता होती है-

(अ) सामाजिकता

(ब) स्तरीयता

(स) विश्वसनीयता

(द) उपरोक्त सभी

 

2. विद्यालय प्रबन्ध समिति में आवश्यक रूप से होती है।

(अ) तीन चौथाई महिलायें

(ब) पचास प्रतिशत महिलायें

(स) उपरोक्त अ ब दोनों

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

 

3. आर. टी. ई. 2009 की धारा-4 में उल्लेख है।

(अ) उम्र के अनुसार प्रवेश का

(ब) गुणवत्ता शिक्षा का

(स) उपरोक्त अ और बका

(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

 

4. एन. सी. एफ. 2005 के उद्देश्य हैं।

(अ) रटन्त प्रणाली मुक्ति

(ब) परीक्षा का लचीलापन

(स) बाहरी ज्ञान को जीवन से जोड़ना

(द) उपरोक्त सभी

 

5. किसी 6-14 आयुवर्ग के बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया जायेगा, RTE 2009 की किस धारा में है ।

(अ) धारा 17

(ब) धारा 15

(स) धारा 21

(द) उपरोक्त में से कोई नही

 

6. राष्ट्रीय पाठ्यक्रम संरचना शिक्षक शिक्षा (NCFT 2009) का प्रत्यक्ष उद्देश्य है

(अ) छात्रों का सर्वागिण विकास

(ब) शिक्षक शिक्षा के लिये उचित पाठ्यक्रम निर्माण

(स) उपरोक्त दोनों

(द) बाल केन्द्रित शिक्षा

 

7. आदर्श संस्था प्रधान के गुण होते हैं-

(अ) कर्त्तव्य परायणता

(ब) श्रम के प्रति आस्था

(स) सकारात्मक सोच

(द) उपरोक्त सभी

 

8. प्रार्थना सभा की प्रमुख गतिविधि है

(अ) राष्ट्रगीत

(ब) सद्विचार

(स) समाचार

(द) उपरोक्त सभी

 

9. प्रभावी विद्यालय की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन करो।

10. विद्यार्थियों के लिये किन्हीं दो कल्याणकारी योजनाओं का वर्णन कीजिये ।

11. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए ।

12. बाल सभा के प्रमुख दो कार्यों को समझाइये।

13. छात्रों को अनुशासित रखने के कोई दो उपाय बताइये ।

14. विद्यालय के लिये अनुशासन के महत्व को संक्षिप्त में बताइये।

15. विद्यालय व्यवस्था में शिक्षक के कोई दो उत्तरदायित्व बताइये ।

16. अनुसंधान तथा शिक्षा में सम्बन्ध बताइये?

17. विद्यालय से तात्पर्य एवं महत्व के बारे में वर्णन कीजिये ।

18. विद्यालय व्यवस्था के मनोवैज्ञानिक आधारों का संक्षेप में वर्णन कीजिये ।

19. विद्यालय प्रबन्धन में विद्यालय प्रबन्धन समिति की भूमिका पर प्रकाश डालिये।

20. सैनिक स्कूलों की प्रमुख विशेषताओं का विस्तार से वर्णन कीजिये ।

 

21. शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षिक अनुसंधान के महत्व को विस्तार से बताइये।

अथवा

शैक्षिक नवाचार से क्या तात्पर्य है शैक्षिक नवाचार विशेषतायें व उद्देश्य बताइये ।

 

22. क्रियात्मक अनुसंधान से आपका क्या तात्पर्य है ? तथा इसकी विशेषताओं का विस्तार से वर्णन कीजिये ।

अथवा

विद्यालय समय सारणी क्या है? इसके महत्व व सिद्धान्तों को समझाइये।

 

23. योग शिक्षा द्वारा मूल्यों का विकास किस प्रकार होता है। विस्तार से बताइये।

24. उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान क्या है? इस संस्थान का कार्यों का विस्तार से वर्णन कीजिये ।

25. गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के उद्देश्यों एवं विशेषताओं का सविस्तार वर्णन कीजिये


Download deled 2 year vidhyalaya sanskrit prabhandhan ayam shikshan deii 202 2021